फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप समाज ने किया पैदल मार्च, मांगा आरक्षण

विज्ञापन
ऊन तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते कश्यप समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चौसाना। ऊन में कश्यप विकास सामाजिक समिति की ओर से कश्यप समाज के लोग बृहस्पतिवार को लहरीपुर चौराहे से पैदल मार्च कर तहसील कार्यालय में पहुंचे। आरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मणि अरोरा को सौंपा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डॉ. रामपाल सिंह ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक समाज को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिला है। जब भी चुनाव आते हैं, सभी पार्टियां समाज के लोगों को झूठे वादे कर वोट बटोर लेती है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ओमप्रकाश राजभर को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन आज तक समाज को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिला है। चेतावनी दी कि जब तक कश्यप समाज समेत सभी 17 जातियों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा तब तक परिवर्तन आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर संजीव प्रधान खेड़की, मनोज कश्यप, सुरेश कश्यप, मास्टर हरपाल, मांगेराम, अरविंद, शिक्षा, पवन, संदीप, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें