फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा ः कलक्ट्रेट में रहेगा सुपर कंट्रोल रूम

Fri, 15 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
श्रावण मास कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शामली में 6 जोनल, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके अलावा एक सुपर कंट्रोल रूम और तीन कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। यह व्यवस्था 20 जुलाई से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के फुल प्रूफ प्लान के मद्देनजर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और डाक्टरों की नियुक्ति कर निर्देश दिया हैं कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सेक्टर मजिस्ट्रेटों और अन्य विभागों की टीम के साथ तालमेल बनाते हुए व्यवस्था सुचारु कराई जाए। यदि ड्यूटी में लापरवाही बरती जाती है, तो कार्रवाई होगी।

लालूखेड़ी से हाथी करौंदा तक एसएम सिद्दीकी जिला विद्यालय निरीक्षक, हाथी करौंदा से गुरुद्वारा रेलवे फाटक तक एचके उपाध्याय उपनिदेषक कृृषि, रेलवे फाटक से नहर पुल तक एपी राय डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग, नहर पुल से तितरवाड़ा चुंगी तक विष्णु अग्रवाल अधिशासी अभियंता आरईडी, तितरवाड़ा चुंगी से कैराना यमुना  पुल तक सुधीर कुमार जिला आबकारी अधिकारी और विजय चौक से बिडौली यमुना पुल तक मनोज साहू अधिशासी अभियंता पूर्वी यमुना नहर को जोनल मजिस्ट्रेट  के रूप में अपनी जिम्मेदारी  निभानी होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा लालूखेड़ी से कैराना यमुना पल तक 18 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी।  सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी दो शिफ्ट में रहेगी। पहली शिफ्ट सुबह आठ से रात आठ बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट के सेक्टर मजिस्ट्रेट रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें