फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में कांधला के ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। लखीमपुरी खीरी जिले में रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत में कस्बा निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खैल निवासी ओसाब (40) पुत्र बालो ट्रक चालक था। परिजनों के अनुसार तीन दिन पूर्व ओसाब एक अन्य साथी के साथ लखीमपुर खीरी से सामान भरने के लिए गया था। ओसाब वहां से ट्रक लेकर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। जिसमें ओसाब समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ओसाब ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शव को लाकर गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया। ओसाब की मौत से परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें