फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्निशियन की मौत के कारण एक्सरे मशीन फाक रही धुल

विज्ञापन
कैराना सरकारी अस्पताल में धूल फांकती डेंटर चेयर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे टेक्नीशियन नहीं होने से एक साल से एक्सरे नहीं हो रहे। मरीजों को शामली भेजा जाता है। यही नहीं लाखों खर्च करके लाई गई डेंटल चेयर भी उपकरणों के अभाव में सफेद हाथी बनी है।
विज्ञापन

कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टेक्नीशियन ममता रानी मरीजों के एक्सरे करती थीं। करीब एक साल पहले बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद अस्पताल में नए टेक्नीशियन की तैनाती नहीं हुई, तभी से यहां एक्सरे नहीं हो रहे हैं। अस्पताल की एक्सरे मशीन भी धूल फांक रही है। यहां एक्सरे के लिए मरीजों को शामली भेजा जाता है। करीब एक साल पहले ही स्वास्थ्य केंद्र पर लाखों रुपये कीमत की डेंटर चेयर लाई गई थी। अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. विनोद गर्ग की तैनाती भी है, लेकिन अन्य सामान नहीं होने से डेंटल चेयर का मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कोट
सीएमओ को एक्सरे के लिए टेक्नीशियन तथा डेंटर चेयर के लिए सामान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि वह मरीजों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं के लिए व्यवस्था कराएं। उम्मीद है जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें