व्यापार मंडल के सहयोग से बाजार रहे बंद
इसके बाद अधिवक्ता कचहरी से चौक बाजार की ओर निकले। रास्ते में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के सहयोग से नगर के प्रमुख बाजारों में दुकानों को बंद कराया गया। व्यापारियों ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए हाईकोर्ट बेंच की मांग को जायज बताया।
चौक बाजार में सभा, सरकार से की मांग
अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने चौक बाजार में सभा कर सरकार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीघ्र हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी के कारण आम जनता को न्याय पाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।