झिंझाना। डी सेंट पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संतोष तोमर ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने मीनार, टेंट, प्राथमिक चिकित्सा व स्काउट
गाइड प्रतिज्ञा के बारे में जानकारी ली।
शिविर में बच्चों ने टेंट बनाना, मीनार बनाना, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के बारे में जानकारी प्राप्त की। का आयोजन किया गया। वहीं, जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजसिंह ने बच्चों को सामुदायिक कार्यकर्ता, हेल्दीमैन, नागरिक सुरक्षा आदि की जानकारी दी। प्रधानाचार्य संतोष तोमर ने बताया कि शिविर में विभिन्न टोलियां बना रखी थीं।
जिसमें मीनार निर्माण में टोली नंबर एक प्रथम व टोली नंबर दो द्वितीय रही। वही टेंट निर्माण में टोली नंबर एक प्रथम, टोली दो द्वितीय और टोली नंबर तीन तृतीय स्थान पर रही। जिसके बाद विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संचालन दिनेश चंद्र शर्मा ने किया।
आधार कैंप आयोजित ः शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि स्कूल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में कैंप सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलेगा।