थानाभवन। लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन पर फाइनल में सीनियर वर्ग के विजेता सुभाष हाउस व जूनियर वर्ग के विजेता भगत सिंह हाउस के बीच हुई जिसमें भगत सिंह हाउस ने सुभाष हाउस को 19-12 अंकों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।
बृहस्पतिवार को लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन के दिन सीनियर व जूनियर वर्ग में एक एक मैच सीनियर वर्ग में टैगोर हाउस व सुभाष हाउस के बीच हुआ। वहीं जूनियर वर्ग में भगत सिंह हाउस व चंद्रशेखर हाउस के मध्य हुआ। जिसमें सीनियर वर्ग के विजेता सुभाष हाउस व जूनियर वर्ग के विजेता भगत सिंह हाउस रहे।
जिनके बीच फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में जूनियर वर्ग के भगत सिंह हाउस ने सीनियर वर्ग के सुभाष हाउस को 19-12 अंकों के अंतर से पराजित कर दिया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना । गंगाराम लवलेश कुमार, यशपाल सिंह, सुरेन्द्र नाथ, कृष्णमोहन, आदि मौजूद रहे।
ट्रैक पर खूब दौड़े धावक
जलालाबाद । जलालाबाद के सहारनपुर मार्ग स्थित बीएसएम डिग्री कॉलेज में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बडे़ धूमधाम से किया। जिसमें दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। जिसमें सभी ने अपनी प्रतिभा दिखाकर सबको हैरान किया।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को बीएसएम डिग्री कॉलेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें पहली बार लड़कियों ने खेल मैदान पर क्रिकेट खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। क्रि केट में शिवानी पुंडीर की टीम को दो विकेट से हराया। 200 मीटर 400 मीटर दौड़ में कविता ने सबको पछाड़ते हुुए प्रथम स्थान पर रही। ललिता सैनी द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रही। फुटबाल में गौरव पुंडीर की टीम विजेता रही।
ऊंची कूद, लंबी कूद में अंजलि पुंडीर, शिवानी शर्मा , कुलसुम, प्रज्ञा, हेमा विजेता रही। कॉलेज प्राचार्य सुनील कुमार ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रीती ठाकुर, सुनील कुमार, संजय पुंडीर, अतिज वर्मा, शशिकांत, अरुण कुमार, अजमेर सिंह आदि मौजूद रहे।