फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घर में घुसकर जेवर और 1.35 लाख रुपये ठगे

Tue, 08 Sep 2026 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली। अहमदगढ़ गांव में सफाई करने के बहाने घर में घुसे चार युवक और दो महिलाओं ने महिला से सोने की चेन, अंगूठी और करीब 1.35 लाख रुपये ठग लिए। ग्रामीणों ने उनकी तलाश की लेकिन वे नहीं मिल पाए।
विज्ञापन

गांव निवासी रजनीश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह सितंबर को वे किसी काम से बाहर गया था। घर में पत्नी और बेटी थी। रविवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे अनजान चार युवक और दो महिलाएं उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उसकी पत्नी रितु रानी को घर की साफ-सफाई करने की बात कहकर विश्वास में लिया।
इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर सोने की चेन, अंगूठी और करीब 1.35 लाख रुपये लेकर भाग गई। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें