शामली भैंसवाल रोड स्थित निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय के भवन का निरीक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SHAMLI
निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय में गुणवत्ता में पाई कमी
शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय के भवन का निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से नाराजगी जताई। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में प्रयोग में लाई जा रही ईंटों की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम अखिलेश सिंह ने पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैसवाल गांव के जंगल में निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय के भवन का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय के भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में 32 कक्ष, प्रयोगशाला, मेडिकल कक्ष, स्टाफ रूम, प्रधानाचार्य आफिस, लाइब्रेरी, छात्रावास का निर्माण कार्य होते हुए पाया। इस दौरान निर्माण कार्य में ईंट, वे दीवारों पर किए जा रहे प्लास्टर गुणवत्ता खराब पाए जाने पर प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाई। मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य बीसी पंत ने डीएम को जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय 24 एकड़ भूमि में निर्माणाधीन है। निर्माण 20 जून 2020 तक पूरा हो जाएगा। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीसी पंत, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने विकास भवन पहुंच कर डीआरडीए कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, एनआरएलएम कार्यालय व सीएमओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय के बाहर विभाग के नाम की प्लेट लगाने के भी निर्देश दिए।