शामली बसंत पचंमी पर खिले सरसो के फूल
- फोटो : SHAMLI
शामली। बारिश के बाद बुधवार को दिन निकलते ही धूप निकलने से सर्दी से लोगों को सर्दी से राहत मिली। धूप निकलने के बाद दिन का तापमान में दो डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार की मध्य रात्रि से लेकर मंगलवार सुबह और शाम को बारिश के बाद बुधवार को बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ता चला गया। जिससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई। बारिश के बाद से रात का पारा चार डिग्री लुढ़क गया। शाम चार बजे तक अच्छी खासी धूप निकलने के बाद आकाश में बादल छाए गए। आठ किमी बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को धूप निकलने और 18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से मौसम में ठिठुरन रहने की संभावना है।