फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसबीर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पीरखेड़ा में 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या शराब पीने के दौरान हुई मामूली कहासुनी में की गई थी। पुलिस ने गांव निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (दाव) बरामद किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पांच दिन पहले 20 दिसंबर को गांव पीरखेड़ा में 58 वर्षीय जसबीर सिंह की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र नीटू की तरफ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि शुक्रवार को झिंझाना पुलिस ने जसबीर की हत्या करने के आरोप में कृष्ण निवासी गांव पीरखेड़ा को गांव टपराना की ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दाव बरामद किया गया है।
हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन वह जसबीर के घर पर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान उसने घर में रखे दाव से जसबीर पर प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें