फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा का फूलों मालाओं से भव्य स्वागत

विज्ञापन
शामली में : जन विश्वास यात्रा के दोरान लगा जाम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जन विश्वास यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का गंगा-यमुना नहर संगम पर व जलालाबाद में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। दोनों जगहों पर आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ता नारे लगाते लगाते रहे।
यात्रा का स्वागत करने के लिए क्षेत्र के गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का झंडा, तिरंगा, सिर पर भगवा टोपी लगाकर संगम से गांव जानीपुर पहुंचे। जानीपुर गांव में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जानीपुर से यात्रा, सोहनजनी उमरपुर, सोहजनी डेरा, अहमदपुर, रेलवे फाटक से होते कस्बे में हाईवे पर पर पहुंची। यहां पर यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद प्रदीप चौधरी, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, जिला कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर ठाकुर सोमवीर सिंह, जयपाल सिंह, जनेश्वर सैनी, बबली कश्यप, हरिओम उपाध्याय, अशोक कोरी, मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड के म्हाड़ी मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व वाल्मीकि समाज की ओर से पुष्प वर्षा की गई। यहां पर गोविंद वाल्मीकि, पप्पू वाल्मीकि, विनोद उपाध्याय, योगी शेखर आदि मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा हुआ है। चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया गया है। इस दौरान जिला महामंत्री नंदू राणा, बबलू ग्राम प्रधानपति, अरुण राणा, वरुण, ठाकुर घनश्याम सिंह, सत्तार राणा, गौरव चौहान, मुस्तफा राव, बबल कुरेशी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोगों ने भी किया स्वागत
पुराने बस स्टैंड पर चौधरी साजिद अहमद के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने जन विश्वास यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
जाम में फंसे वाहन, झेलनी पड़ी परेशानी
जलालाबाद। गंगा यमुना संगम से कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व में जलालाबाद से होते हुए जन विश्वास यात्रा शामली के लिए रवाना हुई। इसके लिए हाईवे चौराहा पर उत्तरी दिशा किनारे टेंट लगाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सुबह 11 बजे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली काफिले के साथ हाईवे पर पुराने बस स्टैंड से लेकर पैठ मैदान तक व तीतरों मार्ग पर रेलवे फाटक तक एकत्र हो गए। हाईवे से तीतरों मार्ग पर सुबह से जाम लगने से वाहन चालकों व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को हाईवे पर जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जलालाबाद में : जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद में : जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें