फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज घरों में सुबह विश्व शांति पाठ करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन समाज घरों में सुबह विश्व शांति पाठ करेंगे
विज्ञापन

शामली। अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर की सोमवार को जयंती इस बार जैन समाज घरों में मनाएंगे। जैन समाज के लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए सुबह पांच बजे घरों में भगवान महावीर की पूजा- अर्चना और विश्व शांति के लिए जाप करेंगे। शाम के समय घरों में दीपक जलाएंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन में मंदिरों में कपाट बंद होने से जैन समाज के लोग महावीर जयंती सोमवार को अपने घरों में मनाएंगे। सोमवार को अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर जयंती हैं। प्रसिद्ध जैन उद्यमी जेके जैन ने बताया कि सुबह पांच बजे घरों में भगवान महावीर जी की पूजा- अर्चना करेंगे। देश की शांति के लिए जाप करेंगे। शाम के समय घरों में दीपक जलाएंगे। कांबोज कालोनी निवासी मोहित जैन ने बताया कि धर्मगुरुओं के आह्वान पर शहर के जैन समाज के लोगों को फेेेेेस बुक, व्हाट्सअप समूह के माध्यम से महावीर जयंती को घरों मनाने का आह्वान किया है। घरों में सुबह विश्व शांति पाठ, दिन में धर्मगुरु का पाठ सुनेेंगे। शाम के समय दीपक और आरती करेंगे। जैन समाज के शाम को सात बजे घरों में दीपक जलाकर महावीर भगवान की आरती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें