फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी रही एंबुलेंस और स्कूल वैन

Tue, 07 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगलवार को शामली में लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। शहर में आए दिन जाम की स्थिति बढ़ती जा रही है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की लंबी कतारें लगने से पैदल चलने वाले लोगों को भी चलना मुश्किल   हो जाता है। 
विज्ञापन


मंगलवार को शहर में दोपहर के बाद जाम की भयंकर स्थिति पैदा हो गई। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिसके कारण बड़े वाहनों के साथ ही बाइक और पैदल चलने वालों का भी निकलना मुश्किल रहा।

स्कूल के वैन के साथ साथ जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। जिसके कारण बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर में जाम धीमानपुरा फाटक, वीवी रोड, फव्वारा चौंक, बाईपास, अजंता चौक, विजय चौक पर वाहनों की कतार लगी रही। जिसके कारण आमजन पूरी तरह परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें