फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर टीम ने नोट जब्त किए

Sun, 01 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
झिंझाना। यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों से पकड़ी गई 7.33 लाख की करेंसी के मामले में शनिवार को आयकर विभाग की टीम झिंझाना पहुंची। टीम ने वहां पर युवकों से बात की तथा जानने की कोशिश की कि आखिर नोट कहां से आए? लेकिन युवकों द्वारा लोन लेने की बात कही गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को यमुना पुल पर झिंझाना पुलिस ने तीन युवकों से 7 लाख 33 हजार रुपये की करेंसी बरामद की गई थी। इनमें 349 नोट दो-दो हजार रुपये के थे, जबकि 350 नोट सौ-सौ के नोट थे। इस मामले में पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी थी। शनिवार को आयकर विभाग की टीम मंडल निदेशन निदेशक योगेश नैय्यर के नेतृत्व में झिंझाना पहुंची। जहां पर उन्होंने जिन युवकों से करेंसी बरामद हुई है उनसे पूछताछ की। आयकर विभाग की टीम ने यह भी जानने का प्रयास किया कि किस बैंक से कैश निकाला गया। 

युवकों ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने एक फाईनेंस कंपनी से गोल्ड लोन लिया है तथा कुछ जमीन बेची और कुछ नोट अपने खाते से निकाले हैं। जिसके बाद आयकर विभाग की टीम ने जवाब संतोष जनक नहीं मिलने के कारण नोटों को फिलहाल जब्त कर लिया और युवकों से पर्याप्त सबूत मांगे है। आयकर विभाग की टीम के अनुसार जिस बैंक से नोट निकाले गए हैं वहां पर इनके सीरियल नंबरों की जानकारी की जाएगी और जब सीरियल नंबर मैच हो जाएंगे
विज्ञापन

उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

उधर, सीओ झिंझाना आनंद कुमार वर्मा ने कहा कि आयकर विभाग की टीम ने युवकों से पूछताछ की है, फिलहाल नोट जब्त है। आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। जैसी तहरीर आयकर विभाग की टीम देगी उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें