फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी को कोरोनारोधी टीका लगवाना जरूरी

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक में डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार और अन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
प्रत्याशी को कोरोनारोधी टीका लगवाना जरूरी
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बुधवार को कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। चुनाव में प्रत्याशी, चीफ एजेंट और पोलिंग एजेंट को कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी अनिवार्य हैं।
डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में आदर्श चुनाव आचार संहिता और प्रत्याशियों की ओर से किए जाने वाले खर्चों के संबंध में जानकारी दी। कहा कि 14 जनवरी से नामांकन पत्र दाखिल करने प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 जनवरी नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी। नाम वापसी का अंतिम दिन 27 जनवरी होगा। मतदान 10 फरवरी और मतगणना 10 मार्च को होगी। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। बैठक के बाद डीएम ने राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात सीसीटीवी कैमरों के बीच होंगे नामांकन
विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल किए जाने वाले कक्ष और बाहर के क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 14 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। डीएम न्यायालय, एसडीएम व नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष में बैरिकेडिंग हो गई है। नामांकन पत्र कक्षों और बाहरी क्षेत्र में सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। अनावश्यक भीड़ को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें