फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 38 केंद्रों का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 38 केंद्रों का निर्धारण
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 2022 के लिए तैयारियां चल रहीं हैं। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 38 केंद्रों की सूची जारी की है। परिषद ने प्रधानाचार्यों से कहा है कि अगर किसी केंद्र को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव हो तो 13 जनवरी तक दे सकते हैं। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड ने कालेजों से पहले आधारभूत सूचनाएं और संसाधनों की जानकारी मांगी थी। कालेजों द्वारा परिषद की वेबसाइट पर सूचनाएं उपलब्ध करा दी गईं थीं। दिसंबर में बोर्ड के परीक्षार्थियों की नामावली भी भेजी जा चुकी है। अंतिम नामावली के अनुसार हाईस्कूल के 13024 और इंटर के 11845 कुल 24869 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वेबसाइट पर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों निर्धारण और विद्यार्थियों के आवंटन की सूची जारी कर दी है। इस सूची के तहत जिले में 38 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। पिछले साल भी जिले में इतने ही केंद्र प्रस्तावित थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड की परीक्षा नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित केंद्रों और विद्यार्थियों के आवंटन की सूची प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराने के साथ डीआईओएस कार्यालय, बीएसए कार्यालय के अलावा एसडीएम कैराना, शामली, व ऊन के कार्यालयों पर चस्पा कराई गई है। प्रस्तावित केंद्र निर्धारण को लेकर अगर किसी प्रधानाचार्य को कोई आपत्ति या सुझाव हो तो 13 जनवरी की शाम पांच बजे तक डीआईओएस कार्यालय में या कार्यालय की ईमेल आईडी पर भेज सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें