फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम ने आत्मदाह की कोशिश की

Mon, 06 Nov 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। बहुजन समाज पार्टी से टिकट नहीं मिलने से आहत कांधला के पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने घर में ही अपने शरीर पर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। परिजनों और अन्य लोगों ने आग बुझाकर उनको किसी तरह से सुरक्षित बचाया। 
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों से प्रत्याशी घोषित होने के बाद करीब हर दलों में गुटबाजी उभरकर सामने आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध विरोध के स्वर उभरने लगे हैं।

निकाय चुनाव के टिकट के लिए नेताओं ने खूब जोरआजमाइश की। ऐसे में किसी ने बाजी मार ली तो कोई हाथ मसलता रह गया। यही स्थिति कांधला में बनी। समाजवादी पार्टी ने कांधला से मिर्जा फैसल बेग को प्रत्याशी घोषित किया, तो सपा के पूर्व चेयरमैन हाजी वाजिद हसन उर्फ बबला ने बसपा का टिकट पाने में बाजी मार ली।
विज्ञापन


वहीं, काफी समय से बसपा से जुड़े रहे पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने टिकट की दावेदारी की थी। हालांकि बसपा ने उनको तरजीह नहीं दी। इससे आहत होकर सोमवार सुबह पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने घर पर ही केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। 

परिजनों ने आग बुझाई। आग में हाजी इस्लाम की जैकेट जल गई। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में हाजी इस्लाम ने बताया कि कई वर्षों से वह पार्टी के लिए काम करते आए हैं। आरोप लगाया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष और अन्य कुछ नेताओं ने पैसों के लालच में आकर सिंबल गलत हाथों में दे दिया है।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें