फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन

Mon, 06 Nov 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना सरकार की बुद्धि शुद्धि हवन के साथ समाप्त हो गया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान धाम पर बैठक कर 19 नवंबर तक मांग पूरी न होने पर लखनऊ में बैठक कर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट के नजदीक मानदेय बढ़ाने और केंद्रीय कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और एरियर भुगतान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था।

जिसके चलते सोमवार को उन्होंने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करते हुए धरना समाप्त कर दिया। जिसके बाद हनुमान धाम पर बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ने बताया कि रविवार को लखनऊ में हुई बैठक में एकता मंच पर प्रदेश के सभी सात संगठनों को वार्ता के लिए बुलाया गया था। गिरीश पांडेय के संगठन को छोड़कर अन्य सभी संगठन बैठक में शामिल होकर अपने अपने विचार व्यक्त से बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशक को अवगत कराया।
विज्ञापन


जिसके बाद निदेशक ने 19 नवंबर तक समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया है। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहे संगठन के प्रति रोष व्यक्त किया। चेतावनी दी कि 19 तक मांग पूरी नहीं होती तो लखनऊ में बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान मोनिका बालियान, बबीता, सुरेशपाल, सुषमा, सीमा, भावना, माया, पुष्पा, सरला, मौसमी, मितलेश, रंजना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें