फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: देश को दहलाना चाहते थे ISI एजेंट, भारत-पाक युद्ध की फिल्में देखने के हैं शौकीन, चल रही थी ये डील

Sun, 20 Aug 2023 12:06 PM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

यूपी पुलिस और एसटीएफ ने आईएसआई और आतंकी संगठनों के प्लान को चौपट कर दिया। हालांकि अभी अंदेशा है कि आईएसआई के अन्य सदस्य किसी भी तरह की घटना को देश में अंजाम दे सकते हैं। 
विज्ञापन
isi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म सूर्यवंशी की तर्ज पर ही आईएसआई और अन्य पाकिस्तान के आतंकी संगठन भारत में हथियार, बारूद एकत्रित कर ब्लास्ट और बवाल कराना चाहते थे। इसके लिए कलीम को जहां हथियार और बारूद देने का वायदा किया था। 
विज्ञापन


वहीं, वेस्ट यूपी के अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि, पुलिस और एसटीएफ ने आईएसआई और आतंकी संगठनों के प्लान को चौपट कर दिया। मगर अभी भी आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश एसटीएफ कर रही है। माना जा रहा है कि अन्य सदस्य किसी भी तरह की घटना को देश में अंजाम दे सकते हैं। 
Trending Videos

एसटीएफ और शामली पुलिस ने कलीम के संपर्क में रहने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए शामली, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा और दिल्ली के कई स्थानों की खाक छानी। हालांकि अभी अन्य कोई पकड़ में नहीं आ सका है। 

खुफिया सूत्रों के अनुसार, कलीम ने भी पूछताछ में बताया है कि सूर्यवंशी फिल्म की तरह ही देश में एक स्थान पर हथियार, बारूद एकत्रित कर किसी बड़ी वारदात की तैयारी थी। 

हालांकि तैयारी सूर्यवंशी फिल्म के रिलीज होने से पहले से ही चली आ रही है। देश के कई लोग आईएसआई एजेंटों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। जांच में पता चला है कि कलीम और उसका भाई, अन्य आईएसआई से जुड़े लोग भारत और पाकिस्तान पर बनने वाली फिल्मों को देखना अधिक पसंद करते हैं। 

यह भी पढ़ें: UP: इस बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर नेटवर्क बढ़ा रहा ISI, कई आतंकी संगठनों से जुड़े थे कलीम और तहसीम
विज्ञापन

इस्लामिक देशों के स्टेटस लगाते हैं गिरोह के सदस्य
खुफिया एजेंसियों के अनुसार, जांच में पता चला है कि आईएसआई और अन्य संगठनों के लिए काम करने वाले लोग इस्लामिक देशों का स्टेट्स अपने व्हाट्सएप या फिर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगाते हैं। इन्हें लगता है कि इस तरह का स्टेट्स देखकर अन्य लोग भी इनके साथ जुड़ेंगे। कलीम की तरह ही अन्य लोग भी भारत में लोगों को जेहाद फैलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

जल्द गिरफ्त में होंगे तहसीम और यूसुफ
शामली के एसपी अभिषेक और एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि संयुक्त अभियान चलाकर फरार चल रहे तहसीम और सहारनपुर के यूसुफ की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी गिरफ्त में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें