फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव में प्रत्याशी का घुसना मना है

Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव नौनांगली के ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी  गांव के बाहर बैनर लगाकर किसी भी दल के प्रत्याशी और सर्मथकों को गांव में नहीं घुसने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में चुनाव प्रचार करने आए एक दल के कार्यकर्ताओं को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव सिर पर है तो गांव की याद आई है। एक माह से गांव का बिजली ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। कई बार मिलने के बाद भी नहीं बदलवाया गया।

इसके अलावा बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर नया रखने की एवज में सौ रुपये प्रति घर के हिसाब से वसूल चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 400 से अधिक विद्युत कनेक्शन हैं। इस हिसाब से सौ केवी के चार ट्रांसफार्मर लगने चाहिएं। लेकिन दो ट्रांसफार्मर ही लगे हैं। ये ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। हर बार बदलवाने के लिये बिजलीकर्मियों को सुविधा शुल्क देना पड़ रहा है। इसलिए ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार का निर्णय किया है।
विज्ञापन


चुनाव और प्रत्याशियों का बहिष्कार करने वालों में डब्बू, बिटटू,  राममेहर, लोकेश धीमान, छोटू, अरूण पंवार, जयपाल, मोनू दहिया, लोकेश पवार,  अनिल, टीनू, बोबी, इंद्रपाल, नरेंद्र कामदार, विनोद, विजेंद्र दहिया, ग्राम प्रधान राकेश देवी, अमरेश, रीना, शीला, करूणा, विद्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें