फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दलितों, जाट से लेकर ठाकुर वोटरों में भी सेंध लगाने में कामयाब रहीं इकरा

Fri, 07 Jun 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी इकरा हसन ठाकुर से लेकर दलित वोटरों में भी सेंध लगाने में कामयाब रहीं, जो उनकी जीत का आधार भी बनी। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी मुस्लिम मतों में सेंध नहीं लगा पाए।
विज्ञापन

कुड़ाना के जाट बहुल 104 बूथ पर इकरा को 166 तो प्रदीप चौधरी को 320, 105 बूथ पर इकरा को 141 तो प्रदीप को 470, 106 बूथ पर इकरा को 260 तो प्रदीप को 302 मत मिले। जाट बहुल होने के कारण इन बूथों पर प्रदीप चौधरी को अधिक मत तो मिले मगर इकरा ने भी मतों में खूब सेंध लगाई। इसके अलावा लाक गांव के बूथ 131 पर प्रदीप चौधरी ने 323 तो इकरा ने 154, 133 बूथ पर इकरा ने 173 तो प्रदीप ने 248, बूथ 134 पर इकरा ने मात्र 89 तो प्रदीप ने 406 प्राप्त किए। थानाभवन विस सीट के कादरगढ़ गांव का बूथ 90 ठाकुर बाहुल है।
यहां पर इकरा ने 112 तो प्रदीप ने 293, बूथ 91 पर इकरा ने 228 तो प्रदीप ने 53, बूथ 92 पर इकरा ने 197 तो प्रदीप न 210 मत प्राप्त किए। इसी तरह बूथ 93 पर इकरा ने 457 तो प्रदीप ने 216 मत प्राप्त किए। सैनी बहुल बूथ 153 पर इकरा ने 68 तो प्रदीप ने 577 मत प्राप्त किए। दलित बहुल आबादगढ़ के बूथ 166 पर इकरा ने 180 तो प्रदीप ने 223 मत प्राप्त किए। यानी इकरा ठाकुर और दलित वोटरों में भी सेंध लगाने में कामयाब रही।
विज्ञापन

मुस्लिम बूथों पर भी चला इकरा का ही जादू
मुस्लिम बहुल गढ़ी दौलत के बूथ 258 पर इकरा ने 631 तो प्रदीप ने मात्र 43, 259 बूथ पर इकरा ने 796 तो प्रदीप ने 41, 260 बूथ पर इकरा ने 690 तो प्रदीप ने 91, बूथ 261 पर इकरा ने 846 तो प्रदीप ने मात्र 24 मत प्राप्त किए।
दहाई का आकंड़ा भी नहीं छू पाए इकरा और प्रदीप
शामली विस सीट की यदि बात की जाए तो कई बूथों पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और सपा प्रत्याशी इकरा हसन दहाई का आंकड़ा ही छू पाए। इकरा हसन ने बूथ नंबर 31 और 32 पर सिर्फ 41, 42 मत प्राप्त किए। इसी तरह 34 पर 61, 57 पर 39 और 146 पर 63 मत ही प्राप्त किए। इसके अलावा दो बूथ 163 और 164 ऐसे भी रहे जहां पर इकरा को एक भी मत प्राप्त नहीं हुआ, जबकि प्रदीप चौधरी को भी इन दोनों पर सिर्फ तीन मत ही मिले। बूथ 149 पर प्रदीप चौधरी को सिर्फ पांच मत मिले जबकि इकरा ने यहां 671 मत प्राप्त किए।

पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें