फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए, रिफ्लेक्टर लगाएं

विज्ञापन
शामली नौ पार्किग में खडी कार को कब्जे में लेते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही रात में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जनपद में पांच सितंबर से परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल-कालेजों में ऑनलाइन पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गई। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान भी किए गए। रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने कैराना रोड विजय चौक से लेकर गुरुद्वारा तिराहा, एमएस के रोड, अजंता चौक से कांधला रोड और बुढ़ाना रोड फाटक तक नो पार्किंग में खड़े 75 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान कई वाहनों के चालक या मालिक के न मिलने पर उन्हें क्रेन से हटवाकर कब्जे में लिया गया। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि कुछ लोग वाहनों को सड़क किनारे पार्क कर चले जाते हैं। ऐसे वाहनों से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने वाहन चालकों से अनुरोध किया कि वे अपना वाहन सड़क के किनारे खड़ा ना करें अन्यथा उनकी गाड़ी का चालान नो पार्किंग में कर दिया जाएगा अथवा क्रेन द्वारा वाहन को उठाकर थाने में जमा कर दिया जाएगा। वाहन को छुड़ाने के लिए संपूर्ण प्रपत्र और क्रेन का खर्च, नो पार्किंग का चार्ज देना पड़ेगा। उधर, एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि रात में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए करीब 25 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इसके साथ ही सड़क किनारे खड़े करीब 17 भारी वाहनों के चालान किए गए।

शामली टैक्टर ट्रॉली पर रिफलेक्टर लगवाते एआरटीओ मुंशीलाल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें