फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली प्रकरण में बैठी जांच, ब्यौरा तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आधार कार्ड बनाने, अपडेट कराने के नाम पर अवैध रुप से लोगों से वसूली करने के मामले का ब्योरा जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने तलब किया है। मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एबीएसए ने भी बनत बीआरसी में छापा मारा। मामले को लेकर जल्द ही रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल 21 और अगस्त को आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली की लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबरें प्रकाशित होते ही प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सीएससी के ई जिला प्रबंधक से मामले का ब्योरा तलब किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एबीएसए प्रिंसी को भेजा गया। साथ ही, एसडीएम सदर को भी मामले की जांच सौंपी गई है। वसूली का मामला गंभीर है। लोगों से अवैध रुप से वसूली करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ई डिस्टि्रक मैनेजर हर्ष कुमार का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी अधिकारियों को सौंपी जाएगी। विभागीय टीम भी वसूली करने वालों पर शिक्जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें