फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाधिकृत रूप से सस्ते गल्ले की दुकान चलाने के आरोपों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ले की दुकान चलाने के आरोपों की हुई जांच
विज्ञापन

शामली, कैराना। ग्रामीणों द्वारा सहारनपुर आयुक्त व एसडीएम को गांव में मौजूद सस्ते गल्ले की दुकान को अनाधिकृत रूप से चलाने की शिकायत की गई थी। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक ने गांव में पहुंचकर सस्ते गल्ले की दुकान की जांच की।
तहसील क्षेत्र के गांव गंदराऊ के ग्रामीणों ने 22 सितंबर को सहारनपुर आयुक्त व एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को एक शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके गांव में सस्ते गल्ले की दुकान एक महिला के नाम पर चल रही थी। मगर कुछ समय पूर्व महिला की मृत्यु हो चुकी है। जिसके पश्चात अनाधिकृत रुप से उक्त दुकान महिला का लड़का चला रहा है। आरोप है कि राशन डीलर का पुत्र राशन मांगने पर कार्ड धारकों के साथ मारपीट पर उतारू हो जाता है। कई-कई माह का राशन भी बांटता। ग्रामीणों ने सस्ते गल्ले की दुकान का प्रस्ताव जल्द से जल्द पात्र व्यक्ति के हक में कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक मदन पाल पुलिस के साथ गांव में राशन की दुकान की जांच करने पहुंचे। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों की सस्ते गल्ले की दुकान पर अनियमितता की शिकायत की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट तैयार उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें