फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के बीच विवाद प्रकरण में जांच पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों के बीच विवाद प्रकरण में जांच पूरी
विज्ञापन

शामली। सीएचसी शामली में तीन दिन पहले चिकित्साधीक्षक और ऑर्थोपेडिक सर्जन के बीच हुए विवाद के प्रकरण की टीम ने जांच पूरी कर ली है। सीएमओ ने जांच रिपोर्ट को एडी हेल्थ सहारनपुर और डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचसी शामली में घायल मरीज का उपचार करने को लेकर चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा और ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. जाहिद अली त्यागी के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई थी। इस मामले में दोनों ने सीएमओ डा. संजय भटनागर को शिकायत करते हुए एक दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। सीएमओ द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम में शामिल सीएचसी के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. सुशील कुमार, एसीएमओ प्रशासन डा. केपी सिंह और पीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष एसीएमओ डा.अशोक कुमार हांडा ने बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचकर दोनों चिकित्सकों समेत करीब 12 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों के देर शाम तक बयान दर्ज किए थे। जांच पूरी कर टीम ने शुक्रवार को रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि जांच रिपोर्ट गोपनीय होने के कारण बंद लिफाफे में एडी हेल्थ सहारनपुर और डीएम शामली अखिलेेश सिंह को भेज दी गई है। सीएमओ का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें