फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर वेतन देने समेत कई मांगें रखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों ने वेतन समय पर देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पालिकाध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी महासंघ शाखा शामली के अध्यक्ष मनोज कुमार और सचिव धर्मवीर महरोलिया द्वारा पालिकाध्यक्ष अंजना बंसल को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में सभी सफाई कर्मचारियों को हर दूसरे माह मेडिकल चेकअप कराने और स्वास्थ्य संबंधी सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि कर्मचारियों का वेतन समयानुसार नहीं हो रहा है, जिस कारण सभी कर्मचारियों को परेेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वेतन प्रत्येक माह की पांच तारीख तक समयानुसार कराने की मांग की। इसके अलावा ठेका सफाई कर्मचारियों का वेतन ठेकेदार द्वारा शासनादेश के अनुसार दिलाने, ठेका कर्मचारियों का ईपीएफ जमा कराने और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 26 जनवरी पर सभी सफाई कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की मांग की। इस अवसर पर सन्नी कुमार, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, सुशीला देवी, किरण देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें