कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वाले स्वयं कराएं जांच
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि कोरोना संक्रमण फैलाव रोकने के लिए कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वाले व्यक्ति स्वयं जांच कराएं। ऐसा न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण पूर्व की भांति तेजी से फैल रहा है। त्योहारों के दृष्टिगत पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और अन्य कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से यात्रियों का आवागमन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में कार्मिक/प्रवासी आदि अन्य राज्यों से आते हैं, तो ऐसे व्यक्ति कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्वयं अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोना जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी की जानकारी में कोई व्यक्ति कोरोना प्रभावित राज्य से आता है, तो उसकी सूचना जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम 01398-270203 या मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली कंट्रोल रूम नंबर-9389706728 पर दे सकता है। जनपद में अन्य राज्य से आने वाले कार्मिक/प्रवासी आदि कंट्रोल रूम पर सूचना देंगे। साथ ही अपनी कोरोना की जांच भी कराएंगे।