फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लीड बैंक मैनेजर, एबीएसए समेत 10 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Fri, 20 Mar 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीएम डैश बोर्ड पर खराब प्रगति और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कड़ा रुख अपनाते हुए 10 अधिकारियों का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवीन कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने सबसे पहले आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा की। इस दौरान पीओ डूडा, सहायक आयुक्त खाद्य, लीड बैंक मैनेजर, एबीएसए कैराना, खंड विकास अधिकारी ऊन व कैराना, सीडीपीओ कांधला तथा अधिशासी अधिकारी शामली, कैराना व बनत की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिन विभागों की प्रगति खराब है, वे तत्काल सुधार करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि जनपद की रैंकिंग सुधारने के लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान समाज कल्याण विभाग, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना और फैमिली आईडी की प्रगति पर असंतोष जताया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति की अलग से समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा।
राजस्व कार्यों की समीक्षा में कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और राजस्व संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों की समीक्षा में डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ज्योति प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें