फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी की शोभा यात्रा के लिए बाजारों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। आगामी 17 अप्रैल को बालाजी जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर कोतवाली में हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियों और कस्बे के लोगों के साथ पुलिस ने बैठक की।
विज्ञापन

जिसमें पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने की भी अपील की। सीओ कैराना बिजेंद्र भडाना और कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने आगामी त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है। उन्होंने हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियों से किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर पुलिस से साझा करने को कहा है। बाजारों से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। सीओ ने रमजान माह को लेकर कहा कि नमाज और तरावीह के दौरान बालाजी की यात्रा में डीजे को मस्जिदों के आगे बंद कराया जाएगा। जिससे नमाज के दौरान कोई समस्या न उत्पन्न हो और आपसी भाईचारा भी बना रहे। उन्होंने साथ ही साथ व्यापारियों को यह भी कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक राधेश्याम, जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद ताहिर हसन, कमल मित्तल, अभिषेक गोयल, राकेश गर्ग, आशु, यश अग्रवाल, शगुन मित्तल, महबूब, हारून, सालिम आशीष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें