संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने कैराना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। सबसे पहले पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, बैरक आदि का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने मेस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रसोइये को सफाई के कड़े निर्देश दिए। बाद में एसपी ने महिला हेल्प डेस्क और परिवार परामर्श केंद्र महिला पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
कोतवाली में आने वाले पीड़ितों की फरियाद सुनकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह और कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।