फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के निर्माणाधीन टैंक में गिरकर मासूम की मौत

विज्ञापन
झिंझाना में मासूम के गमजदा परिजन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शौचालय के निर्माणाधीन टैंक में गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। कांशीराम आवास के सामने नई बस्ती में निर्माणाधीन मकान के शौचालय के टैंक में गिरकर चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई किए बिना बालक का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के कांशीराम आवास में रह रहे फारुख का पास में ही नई बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान निर्माणाधीन है। पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य बंद था। मकान में शौचालय के लिए करीब सात फुट गहरा टैंक बना हुआ है। टैंक में करीब पांच फुट पानी भरा हुआ था। वह ऊपर से ढका हुआ भी नहीं था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले नफीस का चार वर्षीय पुत्र आइल लापता हो गया। परिजनों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे बाद बालक शौचालय के टैंक में बेसुध हालत में मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें