शामली। जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत में खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा वेबिनार का आयोजन हुआ। जिसमें सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा चलाई जा रहीं रोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शनिवार को कालेज में आयोजित वेबिनार के मुख्य वक्ता खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग मेरठ के सहायक निर्देशक गोपाल ने विद्यार्थियों को रोजगार कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वेबिनार का उद्देश्य है कि हमारे देश का युवा वर्ग जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना स्वयं का उद्योग स्थापित कर स्वावलंबी बनाना और अपने साथ बहुत से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर सके, ऐसी योग्यता उत्पन्न कराना है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सृजन रोजगार योजना, लघु कलस्टर, लोक खरीद नीति, उद्योग स्थापित करने, विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण करने संबंधी आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। संचालन योगेंद्र कुमार ने किया। मौके पर प्राचार्या अनुपमा शर्मा, प्रबंधक दीपक जैन, प्रवक्ता प्रियांशु, अश्वनी, पूनम आदि मौजूद रहे।