शामली। जिले में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान और इंटर की उर्दू की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटर की लेखा शास्त्र और बही खाता की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 4279 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 201 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
शनिवार को पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की गृह विज्ञान और इंटर की उर्दू की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल 3709 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 3537 ने परीक्षा दी और 172 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक इंटर की लेखा शास्त्र और बही खाता विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल 642 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 642 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 29 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कोई विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पाया गया।