फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिटौली की बहू का पीसीएस (जे) में चयन

Sun, 07 Aug 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
टिटोली की बहू इंद्रेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के गांव टिटौली के रहने वाले मेहरपाल सिंह की पुत्रवधू इंद्रेश ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। इंद्रेश का मायका भी शामली के मोहल्ला रेलपार में है। इसके चलते ससुराल और मायके में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ। इंद्रेश के पति विशाल ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उत्तर प्रदेश न्यायिक
सेवा (पीसीएसजे) में 195 सीटें थी, जिनमें इंद्रेश ने 29 वां स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में इंद्रेश गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस में रेडियो अनुरक्षण अधिकारी (आरएमओ) के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति विशाल सिंह भी गाजियाबाद में ही सहायक निर्वाचन अधिकारी हैं।
इंद्रेश ने शामली के आरके पीजी कॉलेज से बीएससी करने के बाद जैन कॉलेज सहारनपुर से एलएलबी तथा मेरठ कॉलेज मेरठ से एलएलएम किया और गोल्ड मेडेलिस्ट बनीं।

इसके बाद 2012 में उन्होंने यूजीसी की परीक्षा जेआरएफ और नेट भी क्वालीफाई किया। इतना ही नहीं पिछले दिनों ही उन्होंने उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग के तहत सहायक प्रोफेसर की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। विशाल ने बताया कि इंद्रेश ने इससे पूर्व भी पीसीएस जे की परीक्षा दी थी, जिसमें वह इंटरव्यू तक पहुंची थीं। अब दूसरे प्रयास में उनका चयन हो गया है।
विज्ञापन

यह सूचना ससुराल तथा शामली के मोहल्ला रेलपार स्थित मायके वालों तक पहुंची तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विशाल के भाई विकास, मां इंद्रो देवी, पिता मेहरपाल सहित तमाम रिश्तेदारों ने खुशी जताई है। उन्होंे बड़ी सफलता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें