शामली क्षेत्र के गांव लिलौन मनुव्वर शुटिंग प्रतियोगिता में विजई खिलाडी मैडल दिखाते
- फोटो : SHAMLI
ऑल ओवर चैंपियन ट्रॉफी पर इंडियन आर्मी का कब्जा
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में आयोजित चतुर्थ शहीद नायक नवाब सिंह, शहीद नायक प्रकाश सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियन में ऑल ओवर चैंपियन ट्राफी पर इंडियन आर्मी ने कब्जा किया।
दो दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का शुक्रवार देर रात में समापन हुआ। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि फाइनल मुकाबलों में एयर रायफल स्पर्धा में आर्मी बिजी सेंटर पूना ने चैंपियन ट्रॉफी और एयर पिस्टल स्पर्धा में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब ने चैंपियन ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। एयर रायफल पीप साइट स्पर्धा में टॉप आठ फाइनल मुकाबले में आर्मी के अमित कुमार चैंपियन और आर्मी के ही देवराज उप चैंपियन बने। एयर पिस्टल के टॉप आठ फाइनल में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के शूटर सचिन मक्कर चैंपियन और मंसूरी क्लब के ही आरिश चौधरी ने उप चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
एयर पिस्टल गर्ल्स स्पर्धा में मुजफ्फरनगर की खुशी चैंपियन और मुजफ्फरनगर की दिया उप चैंपियन रही। ऑल ओवर चैंपियन ट्रॉफी का खिताब इंडियन आर्मी ने अपने नाम किया। क्लब की तरफ से विजेता खिलाड़ियों केे ट्राफी व पदक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मैच रेफरी नदीम मंसूरी, रिचा मलिक और पदम मलिक मौजूद रहे।