फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जीत पर एक साथ मनी होली, दिवाली

Mon, 21 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
India's victory with a Money Holi, Diwali - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुढ़ाना/शामली में टी-20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में टीम इंडिया की जीत का जश्न कस्बे से लेकर देहातों तक मनाया गया। युवाओं ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


कहीं होली खेली गई तो कहीं जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं, कस्बे की निरंजन मार्केट में दुकानदारों ने भारत की जीत पर मिठाइयां बांटी। मौके पर रालोद नेता सुरेंद्र सहरावत के नेतृत्व में बाजार के दुकानदार संदीप उजलायन, योगेंद्र कुमार, गिरीश, संजय, विनय, शिवकुमार, दिनेश, रॉकी, राहुल, आकाश, लोकेश कुमार, विजय सहरावत, अंकुर सहित सभी दुकानदार मौजूद रहे।

कस्बे के कोतवाली रोड पर राहुल मेडिकल स्टोर के पास भी दुकानदारों ने जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर टीटन सैनी ने सभी को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। गांव बिटावदा, फुगाना, खेडामस्तान, खरड़ आदि गांवों में भी देहात के युवाओं ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


उधर, शामली में शनिवार रात पाकिस्तान पर जीत के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों में जोश भर गया। शहर के शिवचौक, बड़ा बाजार, अजुध्या चौक, रेलपार, कबाड़ी बाजार में युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।

उधर, जलालाबाद में भी मैच देखने के लिए देर रात तक युवक टीवी पर चिपके रहे। मैच जीतने के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान आशुतोष उपाध्याय, पूरन सिंह, मनोज कुमार, आशीष नायक, मौ. रजा हुसैन, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें