फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन, भंगड़ा की मस्ती में डूबे श्रद्धालु

Mon, 21 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Hymns, faithful, immersed in the fun of Bhangra - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली में श्याम सखा सेवा समिति के तत्वावधान में होली के उपलक्ष्य में एक शाम ठाकुर जी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बरसाना से आईं साध्वी पूर्णिमा और शामली के गायक संजय भजनों पर श्रद्धालु थिरकने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन


शनिवार रात्रि नौ बजे शहर की जवाहर गंज मंडी परिसर में श्याम सखा सेवा समिति के तत्वावधान में भजन संध्या का शुभारंभ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने किया। श्याम सखा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार गर्ग, आशुतोष गोयल, अंकित, सचिन, अंशुल मित्तल, अनिरुद्ध गर्ग ने फूल मालाओं का स्वागत किया।

शामली के गायक संजय गोयल के भजन दिलदार यार बावरे, मुझे अपने नैनो में बसो लो, कन्हैया रोज मेरे घर आए बहाना करके होली का, होली खेेली तेरे नाल वृंदावन रहनवाल आदि पर श्रद्धालु जमकर झूमे। बरसाना से आईं साध्वी पूर्णिमा के मधुर भजनों पर श्रद्धालु पंजाबी भंगड़ा करने पर मजबूर हो गए। यजमान के रूप मामचंद  गर्ग, सुभाष गोयल, श्रवण संगल, मनोज गोयल, पीयूष गर्ग ने ठाकुर जी का दरबार सजाकर विशेष पूजा अर्चना की। संचालन गुलशन खन्ना द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें