फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर जेई से अभद्रता, धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती के खिलाफ जेई से अभद्रता
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। विद्युत कटौती को लेकर चौसाना बिजलीघर पहुंचे गांव के 7-8 युवकों ने अवर अभियंता से अभद्रता की। बिजलीघर में आग लगाने की धमकी दी। अवर अभियंता से जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया जबकि अन्य मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

अवर अभियंता सिकंदर यादव शनिवार दोपहर चौसाना के शामली बस स्टैंड स्थित बिजलीघर पर बैठे थे। इसी दौरान 7-8 युवक वहां पहुंचे और अभद्रता कर हमला कर दिया। इन्होंने बिजलीघर को आग लगाने की धमकी दी। आरोप है कि पहले तो युवकों ने फोन पर टाउन की बिजली आपर्ति सुचारू करने की बात करते हुए गालीगलौज की थी। अवर अभियंता ने समझाया कि उच्चाधिकारियों के आदेश है कि खेतों की बिजली दिन में चलाई जाएगी और ओवरलोड होने पर टाउन की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। अवर अभियंता की बात से गुस्साए युवक बिजलीघर पहुंच गए और अभद्रता शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। वहीं, बाकी अन्य भाग निकले। वहीं, इस बाबत चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें