फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष से अभद्रता, कार चालक से की मारपीट, ये है पूरा मामला

Thu, 28 Mar 2024 10:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष से अभद्रता की गई। साथ ही कार चालक से मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला में गली में खड़ी स्कूटी हटाने के लिए हॉर्न बजाने पर श्रीकृष्णजन्म भूमि के मुख्य वादी एवं श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय से अभद्रता की गई। साथ ही कार चालक के साथ मारपीट की। इस मामले में नगरपालिका के कर्मचारी व उसके पिता पर आरोप है।

कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने थाना कांधला पर दिए शिकायती पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह वह अपनी स्कॉर्पियो में सवार होकर घर से किसी मामले की पैरवी के लिए कैराना न्यायालय में जा रहे थे। जब वह मोहल्ला गुजरान से निकल रहे थे, तभी पालिका कर्मचारी के घर के बाहर खड़ी स्कूटी हटाने के लिए हॉर्न दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी

विज्ञापन

इस पर पालिका कर्मचारी व उसके पिता ने कार चालक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। आशुतोष पांडेय ने अधिशासी अधिकारी को भी गली में अतिक्रमण करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें