फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया तो बढ़ा रहे, सुविधाओं पर भी दें ध्यान

विज्ञापन
शामली रोडवेज बस अडडा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। रेल और रोडवेज बसों के किराए बढ़ने से सवारियों का सफर मंहगा हो गया है। यात्रियों का कहना है कि सवारियों पर किराया का बोझ बढ़ जाता है, मगर रेल और यूपी रोडवेज की बसों में अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे के किराए में पांच रुपये से लेकर दस रुपये और यूपी रोडवेज की बसों में दस प्रतिशत किराया बढ़ने से यात्रियों को सफर महंगा हो गया है। दो वर्ष में दूूसरी बार किराया बढ़ने से आम यात्रियों को कठिनाई का सफर बन गया है। महंगाई के सफर में शामली से लोनी के किराए में 18 रुपये, सहारनपुर के लिए 8 रुपये, मेरठ के लिए नौ रुपये, मुजफ्फरनगर के लिए चार रुपये, बिजनौर के लिए दस रुपये, बागपत के लिए छह रुपये, बड़ौत के लिए चार रुपये, करनाल-पानीपत के लिए दो- दो रुपये, ननौता के लिए चार रुपये, थानाभवन, जलालाबाद के लिए दो-दो रुपये, गंगोह छह करोड़ रुपये, रामपुर के लिए चार रुपये किराए की बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे शामली से बड़ौत जा रहे पुनीत कुमार ने बताया कि दूसरी बार यूपी रोडवेज की बसों में किराया तो बढ़ा है, मगर सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिला है। शामली से बिराल जा रहे शुभम और सुनील कुमार रंगाना का कहना है कि सवारियों को यूपी रोडवेज बसों को अच्छी सुविधा नहीं बढ़ रही है। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर पांच रुपये से लेकर दस रुपये तक किराए की बढ़ोतरी हुई है। शामली रेलवे स्टेशन पर शामली से लक्सर निवासी सेवानिवृत्त मास्टर हरज्ञान सिंह का कहना है कि रेलवे का किराया बढ़ने से रेलवे की आमदनी तो बढ़ेगी, मगर सवारियों को सुविधा भी बढ़ाएं। सहारनपुर से जा रहे शामली चीनी मिल में मेकेनिकल इंजीनियर सीआर गौतम का कहना है कि रेलवे का किराया बढ़ाने के साथ साथ सरकार रेलवे का घाटे को पूरा करे। सबसे ज्यादा रेलवे का घाटा के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली से रोडवेज बसों में पुराना और मौजूदा किराए की सूची
शहर पुराना किराया रुपये नया किराया (रुपये में)
लोनी मोड़ 83 101
सहारनपुर 74 82
मेरठ 72 81
मुजफ्फरनगर 53 57
बिजनौर 115 125
बागपत 64 70
बड़ौत 48 52
करनाल 53 55
पानीपत 40 42
ननौता 37 41
थानाभवन 24 26
जलालाबाद 27 29
गंगोह 57 63
रामपुर 51 55
शामली से रेलवे का बढ़े किराया की सूची
रेलवे स्टेशन पुराना नए किराया
खेकड़ा 15 रुपये 20 रुपये
सुन्हेड़ा 15 रुपये 20 रुपये
अहेड़ा 15 रुपये 20 रुपये
गुड़गांव 55 रुपये 60 रुपये
दिल्ली कैंट 50 रुपये 55 रुपये
हरिद्वार 65 रुपये 70 रुपये
अजमेर 145 रुपये 155 रुपये
रेवाड़ी 70 रुपये 75 रुपये
जयपुर 130 रुपये 140 रुपये
बांदाकुई 105 रुपये 115 रुपये

शामली रोडवेज बस अडडे पर खडे यात्री- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें