फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मौसम में बदलाव से सांस और फेफड़ों में संक्रमण के बढ़े मरीज

Fri, 06 Sep 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते जिला अस्पताल में सांस और फेफड़ों में संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। ओपीडी में रोजाना 40 से 50 मरीज आ रहे हैं, जबकि पहले 10 से 15 मरीज आते थे। चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने और समय पर दवा लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले करीब दस दिन से मौसम में बदलाव आया है। दिन में गर्मी और रात को मौसम ठंडा होने लगा है। दिन और रात के तापमान में भी अंतर चल रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ना शुरू हो गया है। इस मौसम में वायरल बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इसके अलावा सांस और फेफड़ों में संक्रमण के मरीज भी बढ़ने शुरू हो गए हैं।
जिला अस्पताल के चिकित्सक समद अली ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण फेफड़ों में संक्रमण व श्वास के रोगी बढ़े हैं। इसके अलावा पुराने रोगियों में भी श्वास की समस्या बढ़ी है। ओपीडी में रोजाना इस तरह के 40 से 50 मरीज आ रहे हैं। पहले 10-15 मरीज आते थे। इस मौसम में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। मरीजों को ठंडे पानी से परहेज कर गुनगुना पानी पीना चाहिए, अगर कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह से दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण के लक्षण
सांस लेने में परेशानी होना, घबराहट होना, सांस फूलना, बुखार रहना, शरीर में गिरावट महसूस देना, खांसी होना आदि हैं।
बचाव
मौसम के अनुसार कपड़े पहनें।
घर से बाहर फेस मास्क लगाएं।
धूल में जाने से बचें।
श्वास के पुराने रोगी नियमित दवा लेते रहें।
चिकित्सक की सलाह से दवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें