फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गमगीन माहौल में सिपाही के शव का अंतिम संस्कार

Fri, 06 Sep 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला के गांव डांगरोल निवासी सिपाही  अक्षु वीर का फाइल फोटो । संवाद
विज्ञापन
शामली। शाहजहांपुर जिले में ट्रेन की चपेट में आकर काल के गाल में समाए गांव डांगरोल में सिपाही अक्षुवीर के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वह वर्तमान में शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात थे।
विज्ञापन

गांव डांगरोल निवासी अनमोल जावला के बड़े बेटे 34 वर्षीय अक्षुवीर 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। परिजनों क़े अनुसार, अक्षुवीर मंगलवार की रात करीब 10 बजे शाहजहांपुर के मोक्षधाम के पास रेलवे लाइन किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को सिपाही अक्षुवीर का शव पैतृक गांव डांगरोल पहुंचा। शव को देखकर परिजन बिलख उठे। सिपाही के अंतिम दर्शन के लिए गांव व आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गमगीन माहौल में राजकीय राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई वासू ने चिता को मुखाग्नि दी। पुलिस लाइन की गार्द ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

-
पिता की तीन वर्ष पूर्व हो चुकी मौत
मृतक सिपाही के पिता की तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। परिवार में दादी, मां रेशू व छोवे भाई वासू के पालन पोषण की जिम्मेदारी मृतक सिपाही अक्षुवीर पर ही थी। वह अभी अविवाहित था। अंतिम संस्कार में शाहजहांपुर व शामली जनपद के पुलिसकर्मी और सीओ कैराना मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांधला के गांव डांगरोल निवासी सिपाही  अक्षु वीर का फाइल फोटो । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें