फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम स्वास्थ्य मेले में 2300 मरीजों की जांच कर दी गई दवा

विज्ञापन
शामली जैन धर्मशाला में स्वास्थ्य मेले का फीता काट कर शुभारंभ करते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर में तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में रविवार को टीम मानस अजय संगल द्वारा प्रथम स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लगभग 2300 मरीजों की जांच कर उपचार व दवाइयां दी गई। जय हिंद सामाजिक संस्था, रोटरी क्लब स्टार्स व वर्मा डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, अरुण बंसल, अनिल गोयल, शशि अरोरा, रेखा संगल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। टीम सदस्य निशिकांत संगल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में हृदय रोग, त्वचा रोग, दंत रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच की गई। मेले में आंखों की जांच कर मोतियाबिंद के नि:शुल्क आपरेशन के लिए चयनित किया गया। बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई और नेत्रदान के इच्छुक लोगों के फार्म भरे गए। इस दौरान वैक्सीनेशन कैंप और ई श्रमिक कार्ड भी बनवाए गए। इस अवसर पर कमल बंसल, सूरज कौशिक, मनीष नामदेव, सलमान अहमद, आकाश गोयल, अमित पंवार, संदीप गोयल, संदीप उपाध्याय, डॉ. अर्जुन वर्मा, अखिल तायल, निखिल, राहुल तायल, अमित कुमार, उमंग शर्मा, सुनील उपाध्याय, शुभम नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

1218 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि रविवार को 24 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 2300 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 1218 लोगों को टीके लगे हैं। 427 लोगों को पहली डोज और 791 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। 52.96 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में 116 वॉयल खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें