फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा

Thu, 09 Aug 2018 12:27 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
Kawad Mela - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शिवरात्रि से एक दिन पूर्व पूरे दिन राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिन डीजे पर भोले के भजन बोल बम -बम हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। बुधवार को पैदल कांवड़ियों की अपेक्षा डाक कांवड़ियां की बहुत ज्यादा रही। वहीं, जिला प्रशासन को व्यवस्था बनाने में पसीने छूटते रहे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से डाक कांवड़ियों का सैलाब क्षेत्र की सड़कों पर उमड़ पड़ा। डाक कांवड़ियों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रही। डाक कांवड़ियों ने हरिद्वार से राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा के शहरों के लिए पहुुंचने का समय निर्धारित कर दिया था। कुछ भोलों ने हरिद्वार से लेकर अपने शहरों के लिए भोले की इच्छा तक समय दिया।

भोले की इच्छा तक हरिद्वार से कूथरा, हरिद्वार से महेंद्र गढ़, हरिद्वार से सुलतानपुर, हरिद्वार से अकलीमपुरा, हरिद्वार से बुटाना, हरिद्वार से भड़क, हरिद्वार से रामगोपालपुर,  हरिद्वार जसिया ,हरिद्वार से किढ़ाना, हरिद्वार से हमीदपुुर, हरिद्वार से हांसी, हरिद्वार से भिवानी, हरिद्वार से महेंद्र गढ़, हरिद्वार से सांकरौद, हरिद्वार से अलवर, हरिद्वार से सिरसा, हरिद्वार से तौशामपुरा, हरिद्वार से सफीदो, हरिद्वार से बरवाला, हरिद्वार से किलोई, हरिद्वार से कालीरमण, हरिद्वार से खेडी आश्रम, हरिद्वार से अमीरपुर हिसार, हरिद्वार से कसौला जींद, हरिद्वार से महेंद्र गढ, हरिद्वार से केहरपुरा गुर्जर, हरिद्वार से सिंहपुरिया के डाक कांवड़ियों का सैलाब निकला।
विज्ञापन


इसके अलावा  हरिद्वार से प्रेम नगर हांसी, हरिद्वार से रोहतक, हरिद्वार से रेवाडी, हरिद्वार से बुढ़ाखेड़ा जींद, हरिद्वार से धीमाना, हरिद्वार से चरखी दादरी, हरिद्वार से कलानौर, हरिद्वार से हरिद्वार से बरसाना, हरिद्वार से जेवली, हरिद्वार से झुंझनू,  हरिद्वार से झुंझनू, हरिद्वार से दौलतपुरा धाम, हरिद्वार से विकास धाम समेत डाक कांवड़ियों का रेला जारी रहा। पिछले 12 दिनों में  शामली से होकर  हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश की ओर 75 हजार पैदल कांवड़ियों रवाना हुए। नगरपालिका के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो दिनो में 18 हजार 287 वाहन शामली होकर गुजर रहे हैं। कांवड़ में सीटी बजाते, डाक कांवड़ के आगे भागते कांवड़ियां नजर आए।

हरिद्वार से दूसरे प्रांतों तक कांवड़ियों का आंकड़ा

  कहां से            कहां तक     समय-घंटों में  
हरिद्वार        जींद    11 घंटे
हरिद्वार        श्यामपुरा    15 घंटे 15 मिनट
हरिद्वार        फरीदपुुर    38 घंटे
हरिद्वार        राजगढ़    32 घंटे
हरिद्वार        मुंड़लाना    20 घंटे
हरिद्वार        रामपुरा    23घंटे 59 मिनट
हरिद्वार        हिसार    24घंटे 5 मिनट
हरिद्वार        जींद    10 घंटे
हरिद्वार        पावड़ा धाम    24 घंटे
हरिद्वार        महम    18 घंटे
हरिद्वार        गोलपुरा    21घंटे
हरिद्वार        हांसी    20 घंटे 40 मिनट
हरिद्वार        मोई    15 घंटे 9 मिनट
गोमुख        रोहतक    15 घंटे
हरिद्वार        खानपुर    18 घंटे सात मिनट

जिला प्रशासन ने रस्से की बैरिकेडिंग हटवाई

डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने हरिद्वार से समूचे पानीपत खटीमा कांवड़ मार्ग पर रस्सा डालकर कांवड़ियों के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग को बुधवार को सुबह हटवा दिया गया। पूूरे दिन हरियाणा और शामली जिले से हरिद्वार के लिए बाइक से युवाओं की भीड़ लगी रही। वहीं साइलेंस हटाकर बाइक सड़कों पर दौड़ती रही।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें