शामली। थानाभवन ब्लाक के गांव नोजल में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 42 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
इस दौरान बुखार के तीन रोगियों के रक्त के सैंपल लिए और पांच मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं। तीन मरीजों की आरडीटी किट से मलेरिया की जांच की गई। तीनों मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने बताया कि गांव में एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। 25 घरों में लार्वा ब्रीडिंग की जांच की गई, जिसमें दो घरों में लार्वा ब्रीडिंग पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। गांव में डेंगू से बचाव के लिए पर्चे वितरित किए और ग्रामीणों को डेंगू के लक्षण और उसकी रोकथाम के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।