फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुच्चाखेड़ी प्रकरण में दोनों पक्ष फिर पहुंचे सीओ कार्यालय

विज्ञापन
कैराना में सीओ जितेन्द्र कुमार से वार्ता करते बुच्चाखेड़ी के दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बुच्चाखेड़ी प्रकरण में दोनों पक्ष फिर पहुंचे सीओ कार्यालय
विज्ञापन

शामली, कैराना। बुच्चाखेड़ी में गुर्जर समाज व कश्यप समाज के युवकों के बीच मतदान को लेकर हुए झगड़े के मामले में सोमवार को दोनों पक्ष फिर से सीओ से मिले। दोनों पक्षों ने जंच पूरी होने तक शांत रहने का लिखित पत्र दिया।
सोमवार को बुच्चाखेड़ी से पूर्व प्रधान राजेश व वर्तमान प्रधान आजाद कश्यप के साथ दोनों समाज के जिम्मेदार व्यक्ति सीओ कार्यालय में पहुंचे। सीओ ने दोनों का पक्ष सुना। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को आज बुलाया गया था। दोनों ने लिख कर दिया कि जब तक जांच पूरी नहीं होती वह एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाएंगे और न ही कोई कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 फरवरी को गांव बुच्चाखेड़ी निवासी कश्यप समाज के लोगों के साथ गुर्जर पक्ष के सोनू व विक्की का झगड़ा हो गया था। पुलिस ने सोनू व विक्की को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। सोनू ने एसपी को तहरीर देकर देते एसएसआई पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच सीओ जितेंद्र कुमार कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें