फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बोर्ड बैठक में सभासदों ने की ईओ को पद मुक्त करने की मांग

Fri, 24 Nov 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
: कांधला में नगर पालिका परिषद बोर्ड की हुई बैठक, अधिशासी अधिकारी पर लगाए कई आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला, शामली। नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष के द्वारा आहूत बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष को 25 में से 23 सभासदों का साथ मिला तथा सभी ने सर्वसम्मति से अधिशासी अधिकारी पर नगर पालिका में पद पर रहते हुए सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आंशका जताते हुए उन्हें पदमुक्त कर उनके स्थान पर अन्य अधिशासी अधिकारी की नियुक्त की मांग की ।

नगर पालिका कार्यालय में हुई बोर्ड बैठक में सभासदों ने कहा कि लिपिक अकरम अंसारी द्वारा रिश्वत मांगने के मामले के बाद से ईओ कार्यालय में नहीं आ रहे हैं। ईओ पर भी रिश्वत का मामला दर्ज किया गया था। बैठक में अधिशासी अधिकारी के पालिका में रहते हुए पत्रावलियों के साथ छेड़छाड़ कर सबूत मिटाकर जांच को प्रभावित करने की आंशका जताई गई। आरोप है कि नगर में चार फ्रिज विभिन्न वार्डों में लगाए गए थे। जिस पर पांच किलोवाट की सोलर प्लेट लगनी थी, लेकिन 3.9 किलोवाट की सोलर प्लेट लगवाकर पैसे का बंदरबांट कर लिया गया। इसके साथ ही कई घोटाले पालिका में हुए हैं। इससे नगर का विकास बाधित हुआ।
विज्ञापन

साथ ही शासन से यह भी अनुरोध किया कि सुरेश कुमार के स्थान पर किसी अन्य अधिशासी अधिकारी की शीघ्र नियुक्ति की जाए ताकि पालिका का कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चल सके। इस संबंध में सभी सभासदों ने पत्राचार हेतु पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम को नियुक्त किया।
विज्ञापन

- ईओ के बिना बैठक मान्य नहीं
कस्बे के वार्ड नंबर 11 के सभासद प्रदीप भार्गव ने अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि बोर्ड बैठक में ईओ का होना अनिवार्य है, अगर बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी उपस्थित नहीं है तो वह बैठक मान्य नहीं है। कांधला नगर पालिकाध्यक्ष ने दो बिंदु को लेकर लेकर बोर्ड का प्रस्ताव भेजा है जो नियम के विरुद्ध है। अपर जिला अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए अपने कार्यालय से एक पत्र जारी किया और ईओ की अनुपस्थिति में बैठक को अवैध बताया। बैठक में सभासद अफजल ,इस्माइल, विक्रांत ,कय्यूम अरुण गर्ग मुस्तफा सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें