फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां: दहेज में मांगी स्विफ्ट कार और पांच लाख रुपये, युवती ने दे दी जान, 20 फरवरी को होनी थी शादी

Thu, 13 Jan 2022 02:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

शादी में स्विफ्ट कार और पांच लाख रुपये की मांग करने पर युवती ने आत्महत्या कर ली। 20 फरवरी को युवती की शादी होनी थी। मृतक युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अगले माह 20 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी। आरोप है कि वर पक्ष की ओर से दहेज में स्विफ्ट कार और पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन


गांव कैड़ी निवासी तहसीन ने अपनी पुत्री खुशबू का रिश्ता अनस पुत्र अहसान निवासी गांव हिंड के साथ तय किया था। लेकिन रिश्ता तय होने बाद से ही वर पक्ष दहेज की मांग करने लगा। जिसके चलते एक बार यह रिश्ता टूट भी चुका था। लेकिन रिश्तेदारों ने यह रिश्ता फिर से तय करा दिया गया। 20 फरवरी की शादी होनी थी। जिसकी तैयारियों में खुशबू का परिवार जुटा था।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम अनस ने खुशबू के पास फोन किया और दहेज में स्विफ्ट कार व पांच लाख रुपये की मांग कर डाली। खुशबू ने सभी बातें अपने परिजनों को बताईं और पिता से यहां शादी करने के लिए इनकार कर दिया। परिवार की मजबूरी को देखते हुए खुशबू तनाव में आ गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

इस मामले को लेकर परिजन मकान के ऊपरी हिस्से में बैठकर बात कर रहे थे। तभी खुशबू मकान के निचले हिस्से में बने कमरे में आई और दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजन नीचे पहुंचे तो खुशबू के कमरे की कुंडी बंद थी। आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ दिया। कमरे में खुशबू का शव छत से लटका हुआ था। उन्होंने शव फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवती के पिता तहसीन ने थाना बाबरी में अनस व उसके पिता अहसान पुत्र बशीर, गुलफाम व एजाज पुत्र अहसान निवासी हिंड थाना थानाभवन के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें