राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान: तेजेंद्र
शामली। शिक्षक दिवस पर आरके पीजी कालेज में आयोजित समारोह में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है। शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही समाज को नई दिशा मिलती है।
रविवार को आयोजित समारोह में श्री जैन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि शिक्षकों की वजह से ही उच्च पदों पर पहुंचने में सफलता मिलती है। उन्होंने शिक्षकों को पूरे मनोयोग से शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने कहा कि पठन पाठन जितना अच्छा होगा, बच्चे उतने ही अच्छे नागरिक बनेंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका डॉ. रुचिता ढाका, प्रवीण कुमार, लोकेंद्र कुमार, विनोद वर्मा, देवेंद्र राणा, डा. राजेश मोहन शर्मा, पप्पू बोकाडिया, डॉ. प्रतिभा, राजेश शर्मा, आनंद प्रसाद, रविंद्र कुमार, संजीव देशवाल, कुलदीप मलिक, विशाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक ने किया।
उधर, साक्रेटिक स्कूल सिक्का में संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति ट्रस्ट ने शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया। शुभारंभ मुख्य संरक्षक डॉ. विपिन कौशिक, संरक्षक यशपाल पंवार, स्कूल प्रबंधक परमानंद, दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर कवि प्रीतम सिंह, अनिल पोपट ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में गणेश पांडेय, सतीश शर्मा, आदेश शर्मा, विनय कुमार, ऋषभ कुमार, सपन चौहान, प्रिंसिपल राजेंद्र पाटिल, परमानंद, दिनेश कुमार, यशपाल पंवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजीव लोहान, रामकुमार वर्मा, संजय गोयल, भूषण जिंदल, कमलवीर सिंह, अनुज जैन, योगेंद्र निर्वाल, दर्शन कपूर, रवि संगल आदि मौजूद रहे।
इंडस्ट्रियल एरिया में मानव मौलिक अधिकार संगठन के कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. सुनील त्यागी, डोली, कैप्टन लोकेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष निपुण जैन, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमितेश शर्मा, अनुराग जैन, अजय भार्गव, अनिल भार्गव, राहुल गोयल, विपिन जैन, आमिर, राजकुमार जैन, योगेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
शामली में शिक्षक को सम्मानित करते शिक्षा उत्तथान समिति के सदस्य- फोटो : SHAMLI
शामली आरके डिग्री कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करत?- फोटो : SHAMLI
शामली आरके डिग्री कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करत?- फोटो : SHAMLI
शामली आरके डिग्री कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करत?- फोटो : SHAMLI
शामली आरके डिग्री कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बोलते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल- फोटो : SHAMLI